Raipur Spa Center Raid: रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड; आपत्तिजनक सामग्री समेत संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

Raipur Spa Center

Raipur Spa Center Raid: राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर देह व्यापार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। मामले में स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर में दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में कार्यरत कुछ युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मैनेजर

संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

मामले में स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई-3 के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संचालक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *