Raipur News: रायपुर में युवक पर चापड़ से हमला, सिर पर 3 वार; देखें VIDEO

Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के समय मौके पर करीब 40 लोग मौजूद थे। आरोपी ने पीछे से आकर युवक के सिर पर चापड़ से तीन बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के समय मौके पर करीब 40 लोग मौजूद थे। आरोपी ने पीछे से आकर युवक के सिर पर चापड़ से तीन बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में उसने युवक पर हमला किया था। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान किया हमला

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। रानी वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घर के सामने जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रही थीं।

इसी दौरान उनके जेठ उमेंद्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर करने के लिए निकले। तभी विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

सिर पर चापड़ से 3 वार

आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की नीयत से उमेंद्र सिंह वर्मा के सिर के पीछे चापड़ से लगातार तीन वार किए। हमले में उमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।

पत्नी से अवैध संबंध का शक

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सेवाराम साहू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उमेंद्र सिंह वर्मा के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने हमला किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *