CG News: तीजा तिहार में महिलाओं संग जमकर थिरके विधायक, CM भी थे शामिल

CG News: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सोमवार को बेलतरा विधानसभा की महिलाओं के लिए तीजा तिहार का आयोजन किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भाजपा विधानसभा बेलतरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ जमकर थिरके। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं से पूरा स्टेडियम छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

CG News: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सोमवार को बेलतरा विधानसभा की महिलाओं के लिए तीजा तिहार का आयोजन किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भाजपा विधानसभा बेलतरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

लोकगायिका गरिमा-सवर्णा दिवाकर की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। उन्होंने जैसे ही ‘बेलतरा विधायक दिलदार होगे, हमर बहिनी मन संग ओला प्यार होगे’ गीत प्रस्तुत किया, महिलाएं झूम उठीं। गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

बेलतरा को मिली 30 लाख की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने चोरहादेवरी गांव का नाम बदलकर ‘रामदेवरी’ करने की घोषणा की। इसके साथ ही माघी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया।

तीजा तिहार कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूले, मेहंदी, भोजन और उपहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों के लिए भी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजन में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और तीजा पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *