Raipur Murder: रायपुर में महिला से रेप कर मर्डर, फिर लाश से किया दुष्कर्म

Raipur Murder: रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दूसरी महिला पर हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 29 वर्षीय देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच जारी है।

Raipur Murder: रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दूसरी महिला पर हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 29 वर्षीय देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच जारी है।

21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी से एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में दम घुटना बताया गया।

इसके बाद 5 अगस्त की रात सेजबहार क्षेत्र में घर लौट रही एक महिला पर भी आरोपी ने कथित रूप से हमला किया। पुलिस के अनुसार उसने महिला को धमकाया, नाली में धक्का दिया और मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था

मामले की जांच के लिए पुलिस ने आठ से अधिक टीमें गठित कीं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी साइकिल से अकेली महिलाओं का पीछा करता था और सुनसान स्थान देखकर हमला करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध के मामले में जेल जा चुका है।

महिला से रेप कर मर्डर

पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे पानी में गिराया, दुष्कर्म किया और फिर गला दबाने के साथ मुंह और नाक पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ भी आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। इन आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है। शुरुआती जांच में उसके व्यवहार को लेकर कुछ संकेत मिले हैं, हालांकि अंतिम निष्कर्ष विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पहले भी हो चुकी है सजा

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2017 में दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे 10 वर्ष की सजा हुई थी।

मृतका खाना बनाने का काम करती थी

मृतका बोरियाकला क्षेत्र की रहने वाली थी और एक आवासीय सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी। 21 जुलाई की सुबह वह काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव पानी से भरे क्षेत्र में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *