CG Student Suicide: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा सोमवार देर शाम तब हुआ, जब छात्र के दोस्त उससे मिलने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल पर कॉल करने पर रिंगटोन बजती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। (प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या)

मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) निवासी ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। खिड़की से झांकने पर दोस्तों ने आकाश को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। (Bilaspur Student Suicide)

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के रायगढ़ से पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया और पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। (Bilaspur Student Hanging)
पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़े मानसिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस आकाश के कॉल डिटेल्स और दोस्तों के बयानों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पिछले कुछ दिनों से किसी तनाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
