CG News: नदी में डूबने से 14 साल के छात्र की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव

CG News: बिलासपुर में दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गए 14 साल के किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे चले बचाव अभियान के बाद दोपहर करीब 2 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था छात्र

जानकारी के मुताबिक सौरभ धुरी (14) कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह चार-पांच दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

डूबते देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की

सौरभ को डूबते देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद दोस्तों ने आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

2 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सघन बचाव अभियान चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे सौरभ का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *