CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

अगले 4 दिन बारिश का आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

CG Weather Alert:

अब तक 5% कम बारिश

प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने इसे सामान्य श्रेणी में रखा है और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 2 दिनों तक भी कई इलाकों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

जगदलपुर और दुर्ग सबसे गर्म

प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *