Durg Murder: शराबी पति ने हंसिया मारकर की पत्नी की हत्या, कारण जान चौंक जायेंगे आप 

Durg Murder: दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय दुर्गा यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी चार वर्ष पहले 25 वर्षीय घनश्याम यादव से हुई थी। दंपति का छह माह का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर गैर पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करता था।

घरेलू विवाद में किया हमला

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी घनश्याम यादव ने हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

इलाज के दौरान मौत

 

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *