CG News: सोने की बाली गुमने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र, लाल कपड़े में नारियल-चावल रखा; शिक्षिका सस्पेंड

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित एक स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका की सोने की बाली गुम होने के बाद उन्होंने लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचकर बाली वापस करने की बात कही। साथ ही ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल के भीतर अंधविश्वास से जुड़ा मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा विकासखंड के काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह स्कूल में गुम हुई सोने की बाली खोजने के लिए टोटका करती नजर आ रही थीं।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका के कान की सोने की बाली स्कूल में गुम हो गई थी। इसे खोजने के लिए उन्होंने लाल कपड़ा, मौली धागा, नारियल और चावल जैसी सामग्री का उपयोग किया। इस दौरान बच्चों से बाली के बारे में पूछताछ की गई। आरोप है कि जानकारी छिपाने पर बच्चों को पेट दर्द, गंभीर बीमारी, बुखार और अनहोनी होने जैसी बातें कहकर डराया गया।

शिक्षिका को किया निलंबित

31 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। बच्चों के मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

निलंबन आदेश में बड़ी त्रुटि

शिक्षिका के निलंबन आदेश में प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। आदेश पत्र में घटना की तारीख 31/7/2026 के स्थान पर गलती से 31/8/2026 दर्ज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *