CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से बारिश में कमी के आसार, रायपुर में उमस भरी गर्मी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। गहरे अवदाब प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।tcw

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य बनी हुई है, जो सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

CG Weather Update:

कई जिलों में भारी बारिश

पिछले 24 घंटों में बड़े बचेली में सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायपुर शहर में 15 सेंटीमीटर, कोमाखान और गरियाबंद में 14-14 सेंटीमीटर, ओड़गी और बीजापुर में 13-13 सेंटीमीटर, बागबाहरा, सुकमा और गोबरा नवापारा में 12-12 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।

CG Weather Update

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय तेज धूप निकलने से लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास हुआ।

CG Weather Update:

मौसम विभाग ने बताई वजह

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जिससे प्रदेश में नमी बनी हुई है। वहीं पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ तथा दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बना गहरा अवदाब अगले 12 घंटे में कमजोर होकर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में इसके अवदाब में बदलने के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *