Bhilai Murder: PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की हत्या, शरीर पर कई वार; कैफे में करती थी काम

Bhilai Murder: PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की हत्या, शरीर पर कई वार; कैफे में करती थी काम

Bhilai Murder: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके किराये के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब उसकी रूममेट नहाने गई हुई थी। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके का है।tcw

कैफे में करती थी काम

मृतका की पहचान बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही निवासी खुशी साहू (19) के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने पहले नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह एक निजी कैफे में भी काम कर रही थी।

रूममेट गई थी नहाने

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच खुशी की रूममेट नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से खुशी पर कई वार कर मौके से फरार हो गया। रूममेट जब बाहर आई तो खुशी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। उसने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेमी समेत कई लोगों से पूछताछ

पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक का नाम सामने आया है, जिससे मृतका की बातचीत होती थी। संदेह के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस मृतका की रूममेट सहित उसके परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जांच जारी

भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *