CG Jobs: नौकरी का सुनहरा अवसर, 235 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, मौका न छोड़े; आज हि तुरंत अप्लाई करें

Job Fair

CG Jobs: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजनांदगांव और दुर्ग जिले में आज शनिवार को अलग-अलग प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां 235 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।tcw

राजनांदगांव में भर्ती

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजनांदगांव में शनिवार सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। कैरियर-ट्री के माध्यम से टाटा मोटर्स (गुजरात) और डेल्फिंगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, सत्र 2022-24 एवं 2023-24 के प्रशिक्षणरत विद्यार्थी, 12वीं पास तथा स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Cg Job

ये दस्तावेज जरुरी

उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और आईटीआई की अंकसूची एवं प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा।

दुर्ग में 235 पदों पर रोजगार मेला

दुर्ग के जिला रोजगार कार्यालय में शनिवार सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के 200 पद और मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के 35 पदों सहित कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 8 हजार रुपए से 20 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है। 10वीं, 12वीं और किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी Chhattisgarh Rozgar App, रोजगार कार्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *