Mungeli Accident: आबकारी विभाग की बोलेरो से टक्कर में नाबालिग की मौत, 2 घायल; 6 आबकारी कर्मचारी भी जख्मी

Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन और बाइक की टक्कर में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार आबकारी विभाग के 6 कर्मचारी भी घायल हो गए। घटना लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र की है।

Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन और बाइक की टक्कर में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार आबकारी विभाग के 6 कर्मचारी भी घायल हो गए। घटना लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र की है।tcw

जानकारी के अनुसार लालपुर तिराहे के पास आबकारी विभाग का बोलेरो वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर तीन नाबालिग सवार थे। हादसे में बैगाकापा निवासी 14 वर्षीय अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अंकित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

टक्कर के बाद आबकारी विभाग की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। वाहन में आबकारी विभाग के सहायक उप निरीक्षक सहित कुल छह कर्मचारी सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन और बाइक की टक्कर में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार आबकारी विभाग के 6 कर्मचारी भी घायल हो गए। घटना लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो आबकारी विभाग द्वारा किराए पर ली गई थी। थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले ने बताया कि सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हुई है, दो अन्य नाबालिग घायल हैं और नहर में वाहन गिरने से आबकारी विभाग के 6 कर्मचारी भी जख्मी हुए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *