Yoga Day 2026 : योग दिवस पर बुजुर्गों ने सीखे स्वस्थ रहने के आसान तरीके!

रायपुर। Yoga Day 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर के लाइंस विद्या आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ‘योग बाय प्रियंका’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को स्वस्थ रखना, उन्हें सक्रिय बनाना और जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाना था।इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों में एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिला।

 

 

योग करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान थी। योग सत्र खत्म होने के बाद सभी लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए ‘विक्ट्री साइन’ (जीत का निशान) भी दिखाया। सभी बुजुर्गों में योग सीखने और उसे अपने जीवन में अपनाने की एक अनोखी इच्छा दिखाई दी।इस मौके पर मशहूर हेल्थ कोच और गोल्ड मेडलिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनमोल पंजवानी ने सभी बुजुर्गों को सेहतमंद रहने के काफी अच्तछे तरीके बताए।

 

 

उन्होंने जानकारी दी कि बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। डॉ. अनमोल ने बताया कि नियमित योग और सही खान-पान की मदद से बुजुर्ग बिना किसी सहारे के, खुद के दम पर एक खुशहाल  जीवन जी सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *