Kanker Rape: कांकेर जिले के हाटकर्रा अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग के प्रसव के बाद नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नाबालिग के गर्भवती होने और प्रसव के बावजूद पुलिस या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। मामला तब सामने आया जब जन्म के कुछ दिन बाद नवजात की मौत हो गई।![]()
जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को भानुप्रतापपुर विकासखंड के हाटकर्रा अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर 15 वर्षीय नाबालिग को भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया, जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
शिशु की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने संजीवनी 108 की मदद से उसे धनेलीकन्हार अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद धनेलीकन्हार अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम कराया।
जांच के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका और नियमों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है।
Raipur Fraud: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोटों का सौदा, कारोबारी से 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार


