Durg News: मंदिर में मिला नवजात शिशु, मां-बाप की खोज में जुटी पुलिस

Durg News: मंदिर में मिला नवजात शिशु, मां-बाप की खोज में जुटी पुलिस

Durg News: दुर्ग जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रानीतराई के ग्राम खर्रा में हनुमान मंदिर के चौखट पर दो दिन की नवजात बच्ची को छोड़ दिया है। सुबह मंदिर के पास टहलने निकले युवाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो देखा कि कपड़ों में लिपटी हुई नवजात चौखट पर पड़ी थी।

युवाओं ने तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी और ठंड से बचाने के लिए बच्ची को गर्म कपड़ों में लपेटा। आसपास के इलाके में काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल डॉक्टरों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया है।

मां-बाप की खोज में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के गांवों में बच्ची के मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को मंदिर में किसने छोड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *