Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने प्रेस क्लब चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारीगण आसिफ इकबाल, कमलेश जोगिया, शशि परगनिया, अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को मतदान संपन्न होगा।
तारीखें
नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि: 13 नवंबर
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर (दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध सूची जारी करने की तिथि: 16 नवंबर (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि: 17 नवंबर (दोपहर 3:00 बजे तक)
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 17 नवंबर (शाम 5:00 बजे)
मतदान की तिथि: 23 नवंबर (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगी।
नामांकन शुल्क
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3000 रुपए, अन्य पदों के लिए 1000 रुपए, नामांकन फार्म का शुल्क 50 रुपए, मतदाता सूची शुल्क 100 रुपए और पुन: गणना शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किया गया है।


