Raipur Breaking: दोस्तों संग मनाने गया युवक नदी में डूबा, SDRF कर रही तलाश

Raipur Breaking: दोस्तों संग मनाने गया युवक नदी में डूबा, SDRF कर रही तलाश

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित सातपाखर इलाके में जन्मदिन मनाने गए एक युवक के नदी में डूब गया। घटना के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश के लिए SDRF तथा पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय रूपेश देवांगन, पिता राजकुमार देवांगन, गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार क्षेत्र का निवासी था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था।

tcw

पिता ने रोका, फिर भी दोस्तों के साथ चला गया

परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे पिकनिक पर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया। जन्मदिन के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे समय बिता रहे थे। इसी बीच रूपेश नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रूपेश को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

SDRF और पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

पहले भी हो चुकी हैं हादसे की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार सातपाखर नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक माना जाता है। यहां पहले भी डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके लोग बिना सुरक्षा इंतजाम और सावधानी के नदी में उतर जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *