Raipur Railway News: ओडिशा-छत्तीसगढ़ होते हुए गुजरात के लिए दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, यहां पढ़े पूरी डिटेल

Raipur Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगातार नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन भले ही बिलासपुर होकर नहीं चलेगी, लेकिन यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर और गोंदिया स्टेशन से होकर गुजरेगी।

ओडिशा से गुजरात तक सीधी रेल कनेक्टिविटी

 

इस ट्रेन के शुरू होने से ओडिशा से गुजरात तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के कई महत्वपूर्ण जिलों और शहरों को सीधा जोड़ने का लाभ मिलेगा।

 

आर्थिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

 

अमृत भारत एक्सप्रेस ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को फायदा पहुंचाएगी। साथ ही यह ट्रेन खनिज, वस्त्र, औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक और औद्योगिक गतिशीलता को प्रोत्साहित करेगी।

ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों को मिलेगा बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट और आनबोर्ड सुविधाएं।लंबी दूरी के सफर में आराम और सुविधा सुनिश्चित होगी।

 

इस नई ट्रेन सेवा से न केवल ओडिशा से गुजरात की यात्रा आसान होगी बल्कि रायपुर और गोंदिया स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *