CG News: संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, देखें आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

tcw

संजय अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। शासन के आदेश के बाद अब संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ योग आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई दिशा देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता भी लाता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता और योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *