Bilaspur News : Dial-112 के आरक्षक पर हमला, युवक ने डंडे से किया वार; सिर और आंख में गंभीर चोटें

Bilaspur News : Dial-112 के आरक्षक पर हमला, युवक ने डंडे से किया वार; सिर और आंख में गंभीर चोटें

Bilaspur News : बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल आरक्षक का अस्पताल में उपचार जारी है।tcw

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह डायल-112 की टीम के साथ देर रात कुदुदंड क्षेत्र में पहुंचे थे। सूचना मिली थी कि सागर छात्रवानी नामक युवक अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक के पिता को सुरक्षित करने के साथ ही विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक की पुलिसकर्मियों से बहस शुरू हो गई।

युवक ने डंडे से किया वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक मोरज सिंह पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *