CG Ration Card: बिना ई-केवायसी नहीं मिलेगा राशन, लाखों परिवारों को नही मिल रहा राशन

CG Ration

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवायसी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभियान की धीमी प्रगति के कारण अब भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों की ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में कई लोगों को राशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CG Ration: ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा 3 माह का एक साथ राशन, ऐसे करवाएं..

tcw

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 82 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवार हैं। इनमें लगभग 7 लाख अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी और 46 लाख से अधिक प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार शामिल हैं। इसके बावजूद करीब 8 प्रतिशत हितग्राहियों की ई-केवायसी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

CG Ration

फिंगर प्रिंट सत्यापन में आ रही दिक्कत

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश हितग्राहियों की ई-केवायसी पूरी हो चुकी है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग के कई हितग्राही अब भी प्रक्रिया से बाहर हैं। फिंगर प्रिंट मशीन में अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के अंगूठे के निशान स्पष्ट नहीं होने के कारण सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध

खाद्य विभाग ने ऐसे मामलों के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। यदि किसी हितग्राही का फिंगर प्रिंट सत्यापित नहीं हो रहा है, तो मोबाइल एप के माध्यम से फोटो लेकर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवायसी की जा सकती है। यह सुविधा उचित मूल्य दुकानों और निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।

जल्द कराएं ई-केवायसी

खाद्य विभाग ने ऐसे हितग्राहियों से जल्द से जल्द ई-केवायसी कराने की अपील की है, जिनकी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। विभाग का मानना है कि ई-केवायसी पूर्ण होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी होगी तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक ही योजना का लाभ पहुंच सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *