Dantewada Suicide: ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड, मां से मांगा माफी; मरने से पहले बनाया 8 वीडियो…

Dantewada Suicide: ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड, मां से मांगा माफी; मरने से पहले बनाया 8 वीडियो...

Dantewada Suicide: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां। सड़क हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने करीब 8 वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिनमें उसने अपनी मां से माफी मांगी और हादसे के बाद हुई मारपीट व धमकियों का जिक्र किया। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ताम्रध्वज साहू (25) के रूप में हुई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट का है।

tcw

वीडियो में मां से मांगी माफी, लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में ताम्रध्वज साहू भावुक नजर आया। उसने अपनी मां से माफी मांगी और कहा कि मै परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया। लक्ष्मण भैया मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। मर्सिडीज़ वालों ने मुझे बहुत पीटा। मेरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं…

उसने यह भी कहा कि दुर्घटना जानबूझकर नहीं हुई थी। उसके अनुसार ट्रक न्यूट्रल में चल रहा था और ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे हादसा हुआ।

सड़क हादसे के बाद उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ताम्रध्वज साहू ट्रक में सामान लेकर जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

वीडियो में ताम्रध्वज ने दावा किया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर धमकियां दी गईं। इसके बाद उसने मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर जाकर पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोशल मीडिया वीडियो से मिली जानकारी

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार ट्रक मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी कि चालक ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं और आत्महत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की।

लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ताम्रध्वज साहू का शव पेड़ से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

किसके है मर्सिडीज कार?

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 बताया जा रहा है। आरटीओ रिकॉर्ड के अनुसार यह वाहन आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *