Jagdalpur Fire: पानी टंकी में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Jagdalpur Fire:

Jagdalpur Fire: बस्तर जिले के जगदलपुर शहर के नायमुण्डा क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुरानी पानी टंकी और फिल्टर प्लांट परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।tcw

पुरानी पानी टंकी परिसर में भड़की आग

जानकारी के अनुसार, नालंदा परिसर के समीप स्थित पुरानी पानी टंकी के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।

Jagdalpur Fire:

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर या विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।

किरण सिंह देव ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *