CG Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है और कभी-कभी बच्चे को भी साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की गतिविधियों से बस्ती का माहौल खराब हो रहा था और उसका पति भी इससे परेशान था।
गुरुवार को एक युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद एक व्यक्ति मोबाइल कैमरा लेकर घर की ओर गया। कमरे के अंदर महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।
हंगामे के बीच युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। विरोध करने पर महिला गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आती थी। इसी वजह से बस्ती के लोग महिला को वहां से हटाने की मांग कर रहे हैं।
घटना के बाद नाराज लोगों ने पुलिस से दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने मौके से युवक की बाइक जब्त कर ली है और वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।


