Raipur Suicide: रायपुर के इंद्रप्रस्थ में युवक का शव, 9वें फ्लोर पर फंदे से लटका मिला शव

Raipur Suicide

Raipur Suicide: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित LIG C-ब्लॉक में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव बिल्डिंग की छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की छत पर युवक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।tcw

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली गई है। घटना के बाद पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि देर रात तक किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी थी। सुबह अचानक शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *