Dhamtari News: फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Dhamtari News: फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बंद फल दुकान के भीतर ऑटो चालक की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।tcw

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक का है। जानकारी के अनुसार बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *