Bhupesh Baghel: होली पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान होली का रंग भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन परिसर में पारंपरिक फाग गीत गाते हुए राज्य सरकार पर चुटकी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (भूपेश बघेल होली गीत)

भूपेश बघेल का फाग गीत (Bhupesh Baghel Fag Geet)
दरअसल, विधानसभा बजट सत्र के दौरान भूपेश बघेल ने कवर्धा की चर्चित धान खराब होने की घटना को लेकर सरकार पर तंज कसा। फाग गीत की तर्ज पर उन्होंने गाया- “विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु…” गीत की ये पंक्तियां सुनते ही विधानसभा की मीडिया गैलरी में मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे। (Bhupesh Baghel Holi Geet)
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने यह गीत हाल ही में सामने आए उस मामले को लेकर गाया, जिसमें चूहों द्वारा करोड़ों रुपए का धान खराब होने की बात चर्चा में रही थी।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DVNtTaVklSf/?igsh=MWVoc2FybzAwcGdzaQ==
