Manendragarh News: पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, फिर घर में आग लगाकर फरार

Manendragarh News

Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर-14 में घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई है, जो घटना के समय नशे की हालत में था। उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। मामला MCB जिले के सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गौरव शर्मा ने पहले पत्नी पर ब्लेड से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी। आगजनी की घटना में घर में रखा कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Manendragarh News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगजनी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *