Kanker Girlfriend Murder: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दुधावा चौकी क्षेत्र के बांगाबारी गांव में एक शादीशुदा युवक ने शादी का दबाव बना रही अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। (कांकेर में प्रेमी ने प्रेमिका को तालाब में डुबोकर की हत्या)

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसका प्रेम संबंध एक अन्य युवती से चल रहा था। युवती लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत युवक ने युवती को बांगाबारी गांव स्थित एक तालाब के पास मिलने के बहाने बुलाया। वहां उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर युवती को जबरन पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शादीशुदा प्रेमी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
