CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर; गोलीबारी जारी

CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में DRG जवानों और माओवादियों की बटालियन के बीच बुधवार सुबह करीब 7 बजे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ पामेड़ थाना क्षेत्र में हो रही है।

Bijapur police-Naxal Encounter

जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ स्थल से कई हथियार भी बरामद होने की खबर है।

मारे गए नक्सलियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में 3 से 4 नक्सलियों के ढेर होने की बात सामने आ रही है, हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की एक बड़ी बटालियन सक्रिय है। खासकर पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *