Ration Card e-KYC: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारकों के लिए आधार से e-KYC अनिवार्य कर दी गई है। राशन कार्ड e-KYC में आ रही दिक्कतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सीनियर सिटीजन, असहाय और बीमार लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे राशनकार्डधारक, जिनकी बॉयोमेट्रिक पहचान फिंगरप्रिंट साफ न होने के कारण नहीं हो पा रही थी, वे घर बैठे फेस e-KYC कर सकेंगे।
शासन ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन व्यवस्था लागू की है, जिससे चेहरे के माध्यम से पहचान कर e-KYC पूरी की जा सकेगी। इससे बुजुर्गों को उचित मूल्य दुकान तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और राशन वितरण में बाधा नहीं आएगी।

ऐप से होगी फेस e-KYC (Face eKYC Ration Card)
फेस e-KYC के लिए “मेरा eKYC” मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए Google Play Store से Mera eKYC App और Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करना होगा।
प्रक्रिया के तहत आधार नंबर दर्ज करने पर मोबाइल पर आए ओटीपी को डालना होगा, इसके बाद कैमरे से चेहरे की पहचान कर e-KYC पूरी हो जाएगी। ऐप के जरिए यह भी जांचा जा सकता है कि e-KYC पहले से हुई है या नहीं।
यदि मोबाइल से e-KYC करना संभव न हो, तो राशनकार्डधारक अपने नजदीकी सरकारी उचित मूल्य दुकान पर जाकर अंगूठे या उंगली के निशान से e-KYC करा सकते हैं। (Chhattisgarh Ration Update)

समय पर e-KYC नहीं कराने पर नुकसान
• आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।
• सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
• आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
• राशन कार्ड फिर से चालू कराने के लिए आवेदन देना होगा।
राशन कार्ड लिस्ट से नाम कट जाए तो क्या करें?
• नजदीकी फूड सप्लाई ऑफिस या राशन की दुकान पर संपर्क करें।
• सही डॉक्यूमेंट्स के साथ राशन कार्ड के लिए फिर से अप्लाई करें।
• डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी (जैसे मोबाइल नंबर या आधार गलत) को ठीक कराएं।
गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है
बता दें कि, सरकार का मकसद राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट और भ्रष्टाचार फ्री बनाना है। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग फर्जी राशन कार्ड से या एलिजिबल ना होने के बावजूद फ्री राशन का लाभ लेते हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर राशन लिया जाता है।
इसी तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है। इस प्रोसेस के तहत राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से लिंक की जाती है। जिससे यह तय किया जा सके कि सिर्फ वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही फ्री राशन का लाभ मिले।

