CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सायबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सायबर थाना में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (सउनि), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पदस्थापना सूची जारी की है।
जारी सूची में कुल 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें सायबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पदस्थापनों का उद्देश्य जिले में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, सायबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
देखें पूरी लिस्ट-

