Koriya Obscene Dance: लगातार तीसरी बार अश्लीलता का नंगा नाच, नोट उड़ा रहे रोजगार सहायक; देखें वीडियो-

Koriya Obscene Dance

Koriya Obscene Dance: छत्तीसगढ़ में डांस कार्यक्रमों की आड़ में खुलेआम अश्लीलता परोसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले के बैकुंठपुर से ऐसा ही अश्लील वीडियो सामने आया है। (कोरिया अश्लील डांस)

वायरल वीडियो में कोरबा से बुलाई गई नाचा मंडली के कार्यक्रम के दौरान मंच पर अश्लील गानों पर नृत्य किया जा रहा है। इसी दौरान एक रोजगार सहायक सहित कुछ लोग डांसरों पर नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Baikunthpur Viral Video) हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके का बताया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत नाचा से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में यह पूरी तरह अश्लीलता (Koriya Ashlil Dance video) में बदल गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति डांसर को और उकसाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि मंच के सामने मौजूद लोग भी इस आपत्तिजनक प्रदर्शन का आनंद लेते दिख रहे हैं।

खास बात यह है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति रोजगार सहायक (Baikunthpur Rojgar Sahayak Video) बताया जा रहा है, जिससे सरकारी कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।

देखें वीडियो-

Gariyaband Ashlil Dance: गरियाबंद में अश्लील नंगा नाच मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *