Kanker Fraud Case: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से डेढ़ लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Fraud Case: कांकेर जिले में झाड़-फूंक और ताबीज के नाम पर महिला से 1 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जादू-टोना बताकर बेटी के इलाज का दिया झांसा

थाना कांकेर क्षेत्र के बाबू साल्हेटोला निवासी पंचमी चक्रधारी (38 वर्ष) ने 12 जनवरी 2026 को थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाबिर खान, जो खुद को सांप वाला बताता था, अपने साथी अफसर खान के साथ उसके घर पहुंचा।

आरोपियों ने पीड़िता की बेटी समरिका चक्रधारी को जादू-टोना से पीड़ित होने का दावा किया और झाड़-फूंक, पूजा-पाठ व ताबीज से इलाज करने का झांसा दिया।

पूजा सामग्री और बली के नाम पर वसूले पैसे

आरोपियों ने पूजा सामग्री के नाम पर 21 लीटर तेल, नारियल, अगरबत्ती, नींबू आदि के लिए पहले 5,000 लिए फिर तीन बार 45,000-45,000 लिए और बकरा बली के नाम पर 5,000 लेकर कुल 1,50,000 की ठगी की।

धरसींवा रायपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

शिकायत पर थाना कांकेर में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 13 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शाबिर खान, पिता गफ्फार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी धरसींवा रायपुर और अफसर खान, पिता हनीफ खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी धरसींवा रायपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *