CG News: चौथी कक्षा की इंग्लिश पेपर के सवाल में विवाद, DEO दोषी; जानिए क्या दिया जवाब…

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा चौथी की इंग्लिश परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कक्षा चौथी की परीक्षा में पूछे गए विवादास्पद प्रश्न पर लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को पूर्णत: दोषी पाया है. संचालनालय के सवाल पर डीईओ ने स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र उनके द्वारा दिये गये प्रश्न पत्र की प्रति के अनुरूप मुद्रित नहीं था, इसके बाद भी उन्होंने परीक्षा से पूर्व सुधार के लिए कोई कार्रवाई नहीं की.

दरअसल, 7 जनवरी को आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर आपत्ति सामने आई है। प्रश्न में पूछा गया था- मोना के कुत्ते का नाम क्या है? जिसके उत्तर विकल्पों में ‘राम’ नाम शामिल होने पर धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

इस प्रश्न को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील माध्यम में इस तरह के प्रश्न और विकल्प शामिल करना अनुचित है।

विरोध के तहत विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया गया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रश्न पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले पर लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान लेते हुए डीईओ विजय कुमार लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. संचालनालय ने सवाल किया कि क्या कक्षा 4 के हिन्दी के प्रश्नपत्रों की तुलना कक्षा 4 के अन्य विषय प्रश्नपत्रों से यह ज्ञात नहीं हुआ था कि प्रश्नपत्र आपके द्वारा दिये गये प्रश्नपत्र की प्रति के अनुरूप मुद्रित नहीं है?

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा चौथी की इंग्लिश परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 7 जनवरी को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र में पहले ही बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर आपत्ति सामने आई है। प्रश्न में पूछा गया था- मोना के कुत्ते का नाम क्या है? जिसके उत्तर विकल्पों में ‘राम’ नाम शामिल होने पर धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 2 बार परीक्षा तिथियों में संशोधन होने की वजह से मुद्रण द्वारा प्राप्त सीलबंद पैकेट के प्रश्न पत्र से ही परीक्षा आयोजित की गई थी. इस पर संचालनालय ने माना कि अधिकारी ने प्रश्नपत्र उनके द्वारा दिये गये प्रश्न पत्र की प्रति के अनुरूप मुद्रित नहीं है, फिर भी उन्होंने सुधार के लिए कोई कार्रवाई नहीं की. इस आधार पर उन्हें दोषी पाया.

CG News: चौथी कक्षा के इंग्लिश पेपर में आया ये सवाल… हो गया विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *