CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां चार साल के मासूम बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मंगला क्षेत्र के रजक मोहल्ले की है, जहां 4 साल का बच्चा धूप सेंकते-सेंकते अपने घर की छत पर अपनी बहन के साथ खेल रहा था।

दरअसल, शुक्रवार सुबह हर्ष पटेल के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे और इसी दौरान धूप सेंकते वक्त मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने के बाद बच्चे को खून से लथपथ देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
