कोरबा: CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यह गंभीर मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान होकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। इस दौरान घर में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को अकेली पाकर आरोपी पिता की नीयत बिगड़ गई और उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने रात में अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद सुबह मां-बेटी थाने पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
