Bharti Singh Second Baby: मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंजी है। भारती सिंह 19 दिसंबर को 41 वर्ष की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान अचानक वॉटर बैग फटने के बाद भारती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरक्षित डिलीवरी के बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

इस खुशी के मौके पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी का माहौल है। इससे पहले वर्ष 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे लक्ष्य, जिसे प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है, को जन्म दिया था।

खास बात यह रही कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती सिंह पूरी तरह एक्टिव रहीं। उन्होंने टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ की शूटिंग, सोशल मीडिया व्लॉग्स और मैटरनिटी फोटोशूट तक जारी रखा। उनकी इस सक्रियता और सकारात्मक सोच की फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं। अब सभी को भारती सिंह के नन्हे बेटे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
