Entertainment: नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई 2026 को रिलीज हुई रोमांटिक वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पहले सीजन का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ, जिसने कई सवाल अधूरे छोड़ दिए। इसके बाद से ही दर्शक दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मुसाफिर कैफे 2’ की घोषणा कर दी है।![]()
जल्द आएगा दूसरा सीजन
वेब सीरीज में विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर दूसरे सीजन का ऐलान किया है।
वीडियो में पहले सीजन के कई भावुक दृश्य दिखाए गए हैं। अंत में विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो दर्शकों को बताते हैं कि ‘मुसाफिर’ एक बार फिर लौट रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने के लिए ‘मुसाफिर कैफे 2’ जल्द नेटफ्लिक्स पर आएगा।
फिर आगे बढ़ेगी चंदर, सुधा और प्रीति की कहानी
‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी ने अपने भावनात्मक किरदारों और रिश्तों के जरिए दर्शकों से खास जुड़ाव बनाया। चंदर, सुधा और प्रीति की अधूरी कहानी अब दूसरे सीजन में आगे बढ़ेगी। मेकर्स का कहना है कि नए सीजन में रिश्तों, फैसलों और भावनाओं के कई नए पहलू देखने को मिलेंगे।
निर्देशक रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
