Monalisa Marriage Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, मंदिर में फरमान खान ने भरी मांग, देखें Video

Monalisa Marriage Video

Monalisa Marriage Video: महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। इस रिश्ते को लेकर परिवार के विरोध की भी बात सामने आई है, जिसके बाद दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। (मोनालिसा मैरिज वीडियो)

मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी (Monalisa Farmaan Khan wedding Video)

बताया जा रहा है कि फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से मोनालिसा के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फरमान, लाल जोड़े में सजी मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस जोड़े का स्वागत भी किया। (मोनालिसा मैरिज वीडियो)

डेढ़ साल से चल रहा था रिश्ता

मोनालिसा मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप चल रहा था। अलग-अलग धर्म के होने के कारण मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ बताए जा रहे थे। (Maha Kumbh viral girl Monalisa)

बताया गया कि मोनालिसा पर परिवार की ओर से किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव भी बनाया जा रहा था। इसी बीच मोनालिसा अपनी मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग के लिए केरल पहुंची थीं, जहां उनके पिता भी पहुंच गए और उन्हें वापस ले जाने की कोशिश की।

सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे

मामला बढ़ने के बाद मोनालिसा और फरमान सुरक्षा के लिए थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने साफ किया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। इस मामले में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई नेताओं ने भी इस जोड़े का समर्थन किया। मंत्री शिवनकुट्टी ने इस विवाह को “Real Kerala Story” बताया।

मोनालिसा बोलीं- अब मैं खुश हूं

शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका परिवार उनकी मर्जी के बिना कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी पसंद के इंसान के साथ हैं और काफी खुश हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *