CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

CG Weather Update

मंगलवार को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में यह 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। पेंड्रारोड में 9.4, दुर्ग में 10.2, राजनांदगांव में 10, बिलासपुर में 12.4 और जगदलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 27.8 डिग्री, माना में 29, बिलासपुर में 27.6, पेंड्रारोड में 27.4, अंबिकापुर में 26.2, दुर्ग में 27.6 और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update:

आज रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 17 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *