Kanker Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम फरसकोट के पास हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
घटना के दौरान रावघाट थाना प्रभारी राम कुमार साव उसी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि मृतकों की पहचान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम ठेमा निवासी जोहर सिंह पटेल (55) और अशोक कुमार पटेल (50) के रूप में हुई है। दोनों अपने भतीजे की शादी के लिए लड़की देखकर अंतागढ़ से वापस लौट रहे थे, तभी फरसकोट के पास यह हादसा हुआ। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
