Korba Crime News : कोरबा में ट्रिपल मर्डर केस के शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि तीनों की हत्या की गई थी। स्क्रैप (कबाड़ी कारोबार) व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र के दौरान हत्या की आशंका जताई थी। जो जांच के बाद बिलकुल सही साबित हुआ।

जेब से निकला सिगरेट- नींबू –
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले जांच में अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट, नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू मिला है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार तीनों की मौत पतली रस्सी से गला घोंटने से हुई। दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।
लालच बना मौत का कारण-
यह पूरा हत्याकांड तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख से ढाई करोड़ रुपए कमाने का लालच देकर किया गया। बिलासपुर का तांत्रिक (बैगा) आशीष दास अपने 3 साथियों के साथ इस योजना को अंजाम देने कोरबा पहुंचा था। तांत्रिक के साथ आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि 5 लाख बैगा को दिए जाने थे और बाकी पैसे बराबर हिस्सों में बांटे जाने थे।
मुख्य आरोपी है फरार –
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास अभी भी फरार है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं कारोबारी अशरफ के परिजनों ने बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है।
