Bhilai News: यूथ कांग्रेस नेता ने पिज्जा डिलीवरी बॉय को कपड़े उतरवाकर पीटा, साथियों ने भी दिया साथ

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई शहर में यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक के कपड़े उतरवाकर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में यूथ कांग्रेस नेता अमन सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई शहर में यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक के कपड़े उतरवाकर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में यूथ कांग्रेस नेता अमन सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो नेहरू नगर इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डिलीवरी बॉय को थप्पड़ और मुक्के मारते दिखाई दे रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रही।

मामला 29 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। पिज्जा डिलीवरी बॉय ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पिज्जा डिलीवरी बॉय को पीटा

शिकायत के मुताबिक, डिलीवरी बॉय स्टील कॉलोनी कातुलबोर्ड का रहने वाला है और नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा में काम करता है। 29 अगस्त की रात करीब 2 बजे वह स्मृति नगर में पिज्जा पहुंचाने गया था।

वापस लौटते समय रास्ते में उसे राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन दो बाइक पर जाते मिले। आरोप है कि चारों ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद करीब 2:30 बजे जब डिलीवरी बॉय कैश जमा करने के लिए रुका, तभी आरोपी वहां पहुंच गए। गाली देने का कारण पूछने पर विवाद बढ़ गया और चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दोस्तों से भी मारपीट

डिलीवरी बॉय ने अपने दोस्तों मयंक लकड़ा और लीलाधर साहू को फोन कर बुलाया। दोनों ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद डिलीवरी बॉय और उसके दोस्त डोमिनोज पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक के हाथ में पहने कड़े से डिलीवरी बॉय के सिर पर चोट लगी। कुछ देर बाद नितिन का भाई अमन सिंह भी मौके पर पहुंचा और उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

CCTV में कैद हुई घटना

पूरी घटना डोमिनोज में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *