Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द (Dabrakhurd Primary School Child Labour) में प्रधान पाठक बच्चों से मजदूरी करवा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
DEO ने जारी किया नोटिस (DEO Notice)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे (Teacher Pitambar Kurre Action) बच्चों से रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाने का काम करवा रहे हैं। बच्चों से पढ़ाई की जगह भारी कार्य करवाते हुए यह दृश्य सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया।

सवालों के घेरे में शिक्षा व्यवस्था ( Child Labour in School)
इस मामले को जिले के कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज ने प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बच्चों से मजदूरी कराने वाले प्रधान पाठक पर अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
