पानी की टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, मासूम बच्ची की हालत गंभीर

 बालोद। बुधवार को जिले में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार अचानक टूटकर गिर गई। इस घटना में दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम के पास हुई।

 

 

डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित किया

घटना के बाद महिलाओं को संजीवनी हॉस्पीटल, दल्लीराजहरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम बच्ची को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दल्लीराजहरा पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर मामले में शून्य में प्राथमिकी दर्ज की है। डौंडी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पूरी जांच करेगी।

बलौदाबाजार की रहने वाली हैं मृतक महिलाएं

जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे में काम करने के लिए महिलाएं अपने परिवार के साथ वहां आई थीं। घटना के समय महिलाएं और बच्चे पानी टंकी के नीचे नहा रहे थे, तभी टंकी की दीवार गिर गई। मृतक महिलाओं में चन्द्रकला पत्नी निंद कुमार (45 वर्ष) और आशा बारले पत्नी सूरज बारले (29 वर्ष) शामिल हैं। दोनों महिलाएं बलौदाबाजार की निवासी थीं और ईंट भट्ठे में काम करने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *