Raipur News: प्यार, वादे और महंगे तोहफे…व्यापारी बोला–DSP कहती थी साईं बाबा ने मिलाया है, पर मुझसे करोड़ों निकलवा लिए

रायपुर | Raipur News: छत्तीसगढ़  में इन दिनों एक नई समय हलचल मची हुई है। रायपुर के एक कारोबारी दंपत्ति ने महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप , ब्लैकमेलिंग, रिश्वत और करोड़ों की उगाही का  आरोप लगाया हैं। कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने खम्हारडीह थाने में इसकी  शिकायत भी दर्ज कराई है।

 

 

ठीहा Chhattisgarh News की टीम ने इस मामले में व्यापारी दंपत्ति से बात की है। उन्होंने अपने आरोप दोहराए। वहीं, हमने डीएसपी कल्पना वर्मा से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
दंपत्ति का आरोप है कि 2021 में मुलाकात के बाद डीएसपी और कारोबारी के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। इसी दौरान महिला अधिकारी ने अलग-अलग समय पर पैसे, गाड़ी और जेवर की मांग की। आरोप है कि कारोबारी ने करीब दो करोड़ रुपये, एक कार, डायमंड रिंग, सोने की चेन, और यहां तक कि एक होटल की रजिस्ट्री तक डीएसपी और उनके परिवार के नाम कर दी।

 

 

व्यापारी की पत्नी बरखा टंडन का कहना है कि दबाव में आकर उन्होंने 45 लाख रुपये का चेक भी दिया था, जिसे डीएसपी के पक्ष में निकाल लिया गया। आरोप है कि वीआईपी रोड स्थित Atmospharia Hotel की रजिस्ट्री भी डीएसपी के भाई के नाम पर करवाई गई, बाद में डीएसपी ने 30 लाख लगाकर होटल को अपने नाम करवा लिया।

 

 

दंपत्ति ने पुलिस को चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। बरखा टंडन का कहना है कि डीएसपी ने उनके पति पर तलाक लेकर शादी करने का दबाव भी बनाया, जिससे उनके परिवार में तनाव बढ़ा।

 

 

इधर, डीएसपी के भाई ने भी व्यापारी दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस दोनों ही शिकायतों पर जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी आर्थिक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड, और होटल रजिस्ट्री से जुड़े सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं। ठीहा  Chhattisgarh News का प्रयास है कि दोनों पक्षों की बात सामने लाई जाए। डीएसपी का पक्ष मिलते ही हम अपडेट जारी करेंगे।

 

 

 

देखें पूरा विडियो : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *