Kawardha News: कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, कवर्धा जिले में सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने है जहां रानीदहरा पर्यटन स्थल के पास ही स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दर्दनाक घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीदहरा की है।

शुक्रवार सुबह ग्रामीण रोज़ की तरह कुएं के पास पहुंचे, तभी पानी में नवजात का शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से शव को बाहर निकाला। शव निकलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया और लोगों में आक्रोश व दुख का माहौल बन गया।

फिलहाल बोड़ला थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है ताकि नवजात की पहचान हो सके और यह पता लगाया जा सके कि शव कुएं में कैसे पहुंचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *