CG News: महिला को ताबीज पहनाने कमरे में बुलाया, फिर किया ये गंदा काम..

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।tc

ताबीज पहनाने के बहाने गंदा काम

पुलिस के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने उसे कमरे में अकेले बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

जेल भेजा गया आरोपी

महिला की शिकायत पर अर्जुनी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30) निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *